प्रणाम मित्रगणों आपका पुनः स्वागत है मेरे इस सांस्कृतिक ब्लॉग लघिमा पुष्करणा में।
दोस्तों हमने अक्सर देखा होगा कि स्त्रियों को अपने दैनिक जीवन मे कई प्रकार की परेशानियों के जूझना पड़ता है। कुछ बच्पन से हो सकती हैं कुछ युवा तथा कुछ वृद्ध अवस्था मे। इसमे से एक परेशानी है स्तनों में सूजन।
स्तनों में सूजन के कारण:-
दोस्तो स्तनों में सूजन के यूं तो बहुत से कारण हो सकते हैं परंतु मुख्यता कारण माँ बनी स्त्रियों का है दूध पिलाना। जिसमे बच्चा दूध पीता है और चूचक भाव निप्पल को चबाता है और सहेलियों हम यह जानते ही हैं कि मांस को दबाने पर उसमे सूजन पैदा हो जाती है। क्योकिं हमारी मासपेशियों में दबाव के कारण के खिंचाव रहता है और यह असाधारण रूप से होता है।
उपचार:-
आज के आधुनिक युग मे प्रत्येक व्यक्ति आधुनिक होता जा रहा है और इसका कारण है यां तो उसे अपने प्राचीन तथा सांस्कृतिक उपाए करने में झिझक महसूस होती है यां उनको ज्ञात नही यां कुछ लोग इस लिए नहीं करते क्योकि उपचार हेतु सामग्री आसानी से नहीं मिलती।
परन्तु इस परेशानी के लिए आपको ज्यादा सामग्री ढूंडने की आवश्यकता नहीं। आपको केवल चाहिए पत्ता गोबी।
पत्ता गोबी को अच्छी प्रकार से धो लें और साफ कर लें। थोड़ा सा पौंछने के बाद अपने स्तनों को 5 मिनट तक खुला छोड़ दें तथा उसके उपरांत पत्ता गोबी के एक पत्ते को स्तन पर लगा कर हल्का सा बांध लें अथवा ब्रा पहन लें। यह बच्चे के दोबारा दूध पीने तक कर सकते हैं परंतु पत्ता गर्म होने पर तुरंत बदल दें।
आशा करते हैं आपको यह उपाय पसंद आया होगा। कृपया इस उपाय को औरों से सांझा अवश्य करें तथा हमारे फेसबुक पृष्ठ को पसंद करना न भूलें आप सबका प्रेम तथा साथ ही हमे यह निःशुल्क सेवा प्रदान करने को प्रेरित करता है। धन्यवाद।
0 comments:
Post a Comment
Thanks for Commenting.